मेरठ : पत्नी की मिली बीमा राशि तो पति के मन में आया लालच…घरवालों को उतारा मौत के घाट

मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक व्यक्ति ने बीमा राशि हड़पने की लालच में अपने माता-पिता और भाई की हत्या कर दी। हापुड़ पुलिस ने बीमा कंपनी की शिकायत पर आरोपी विशाल और उसके दोस्त सतीश को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने 39 करोड़ रुपये की बीमा राशि हड़पने के लिए यह अपराध किया।

कैसे शुरू हुआ अपराध का सिलसिला

पुलिस के अनुसार, विशाल ने यह खेल पत्नी की बीमा राशि मिलने के बाद शुरू किया। कुछ साल पहले उसकी पत्नी की प्राकृतिक मौत हुई थी, जिसके बाद विशाल को 30 लाख रुपये की बीमा राशि मिली। इसी से उसके मन में अपराध का ख्याल आया।

इसके बाद उसने मां, भाई और पिता की मौत को दुर्घटना दिखाकर बीमा राशि हड़पने की योजना बनाई।

परिवार की हत्या का तरीका

  • 2017: विशाल अपनी मां प्रभा देवी को बाइक से पिलखुआ ले गया। लौटते समय बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उनकी मौत हो गई। बीमा राशि के रूप में विशाल को 80 लाख रुपये मिले।
  • इसके बाद उसने अपने भाई की मौत भी दुर्घटना दिखाकर बीमा राशि हड़प ली।
  • 27 मार्च 2024: गढ़मुक्तेशवर से लौटते समय पिता मुकेश सिंघल की सड़क हादसे में मौत हुई।

बीमा कंपनी को हुआ शक

सिंघल ने निवा बूपा, टाटा AIG, मैक्स लाइफ, टाटा AIA, आदित्य बिड़ला, HDFC एर्गो सहित 50 से अधिक कंपनियों में बीमा कराया था।
कंपनी को तब शक हुआ जब:

  • पिता की मौत दोपहर में हुई, लेकिन रात में दर्ज की गई
  • मौत का कारण और स्थल अस्पष्ट थे।
  • सभी बीमा भुगतान नकद किए गए।
  • दुर्घटना स्थल पर कोई साक्ष्य या मीडिया रिपोर्ट नहीं थी।

कंपनी ने यह सब देखकर शिकायत दर्ज कराई और जांच शुरू हुई।

पुलिस का कहना

पुलिस का शक है कि विशाल एक संगठित नेटवर्क के साथ काम कर रहा था, जो बीमा क्लेम में मदद करता था और दस्तावेज तैयार करवाता था।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें