
Harraiya, Basti : पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष पैकोलिया सुभाष मौर्य के नेतृत्व में डीआरसी राष्ट्रीय सैनिक विद्यालय, कृष्ण कुंज भीटी मिश्र के प्रांगण में गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय की बालिकाओं तथा शिक्षिकाओं को जागरूक करते हुए महिला सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों से अवगत कराया गया।
मौजूद छात्राओं तथा माताओं को संबोधित करते हुए कहा गया कि आज सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए अनेक कदम उठा रही है और उन्हें हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान कर रही है। इसका परिणाम है कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रसर हो रही हैं। थानाध्यक्ष ने शिक्षिकाओं एवं छात्राओं को उच्च अधिकारियों द्वारा मिशन शक्ति से संबंधित दिए गए आदेश व निर्देशों से अवगत कराया।
इसके अलावा सभी को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों – साइबर क्राइम होने पर 1930, महिला संबंधी अपराध पर 1090 व 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, एंबुलेंस सेवा 102 व 108 तथा चाइल्ड केयर हेल्पलाइन 1098 – की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि, क्षेत्र के प्रसिद्ध सर्जन और योग गुरु के नाम से विख्यात डॉक्टर दीनानाथ पटेल ने कहा कि पहले स्त्रियों को ‘अबला’ कहा जाता था, लेकिन आज महिलाएं अपनी कर्मठता के बल पर चाहे प्रशासनिक क्षेत्र हो या शिक्षा और चिकित्सा, हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि आज जहां कई प्रदेशों में मुख्यमंत्री की कमान महिलाएं संभाल रही हैं, वहीं देश के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू जी आसीन हैं।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक महंथराम वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये भी पढ़ें: Bahraich : बिजली का झटका लगने से बालिका की दर्दनाक मौत
सीएम धामी ने कहा, नकल माफिया ने रचा है प्रश्न पत्र लीक करने का षड्यंत्र