
उत्तर प्रदेश के बरेली में शुक्रवार, 26 सितंबर 2025 को शहर में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने इत्तेहाद-ए-मिल्लत कौंसिल (IMC) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की जानकारी:
- जुमे की नमाज के बाद पुलिस फोर्स के साथ धक्का-मुक्की की कोशिश हुई।
- इस मामले में कुल 10 FIR दर्ज की गई हैं।
- मौलाना तौकीर रजा सहित 8 लोग गिरफ्तार हुए हैं।
- इसके अलावा 39 लोग हिरासत में लिए गए हैं।
पुलिस का कहना है कि यह हिंसा कम से कम 7 दिनों से साजिश के तहत की जा रही थी और इसमें बाहरी लोग भी शामिल थे।











