डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती: कांग्रेस दफ्तर में पूर्व पीएम के नाम पर लाइब्रेरी और रिसर्च सेंटर की शुरूआत

नई दिल्ली : कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर उन्हें याद किया और नए मुख्यालय में उनके नाम पर अनुसंधान केंद्र और पुस्तकालय की शुरूआत की। इस मौके पर कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी मौजूद रहे। उनके साथ स्वर्गीय सिंह की पत्नी गुरशरण कौर भी मौजूद रहीं।

2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का पिछले साल 26 दिसबर को 92 साल की उम्र में निधन हो गया था। कुछ ही दिनों बाद इसी साल की जनवरी में जब कांग्रेस के नए मुख्यालय इंदिरा भवन का उद्घाटन हुआ। तब पार्टी ने स्वर्गीय मनमोहन सिंह के नाम पर पुस्तकालय बनाने का एलान किया था। इस पुस्तकालय को शुरू करने में कांग्रेस महासचिव और मनमोहन सरकार में मंत्री रहे जयराम रमेश ने अहम भूमिका निभाई। इस पुस्तकालय में लगभग 1,200 किताबें हैं, जो मुख्य रूप से देश और कांग्रेस से संबंधित हैं। ‘इंदिरा भवन’ के भूतल पर बने ‘डॉक्टर मनमोहन सिंह शोध केंद्र और पुस्तकालय’ का पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने शुक्रवार को सिंह की जयंती के मौके पर उद्घाटन किया।
राहुल गांधी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, ‘आज, डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती के अवसर पर, हमने इंदिरा भवन में डॉ. मनमोहन सिंह शोध केंद्र एवं पुस्तकालय का उद्घाटन किया। डॉ. सिंह का जीवन और कार्य सादगी, ईमानदारी और समर्पण की मिसाल हैं।’

देश के लिए डॉ. मनमोहन सिंह का बहुत योगदान रहा। वित्त मंत्री के रूप में (1991) में उन्होंने एलपीजी सुधार (उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण) की शुरुआत की। रुपए का अवमूल्यन और लाइसेंस राज को खत्म किया। विदेशी निवेश नीतियों को उदार बनाया। प्रधानमंत्री के रूप में (2004-2014) में सतत् आर्थिक विकास का अनुभव किया। वक्ताओं ने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम मनरेगा, सूचना का अधिकार अधिनियम, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन जैसे प्रमुख कानून पारित किए। इसके अलावा निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 जैसे महत्वपूर्ण कानून पारित किए।

भारत-संयुक्त राज्य अमेरिका असैन्य परमाणु समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें कई
उन्हें पद्म विभूषण (1987), जवाहरलाल नेहरू बर्थ सेंटेनरी अवार्ड (1995), एशिया मनी और यूरो मनी द्वारा वर्ष के सर्वश्रेष्ठ वित्त मंत्री पुरस्कार (1993, 1994), कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय से एडम स्मिथ पुरस्कार (1956) और राइट पुरस्कार (1955) से सम्मानित हुए।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें