
Katera, Jhansi : मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत थाना कटेरा पुलिस ने शुक्रवार को मैन बाजार स्थित श्री दुर्गा पंडाल में महिलाओं व छात्राओं के बीच शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्हें महिला सुरक्षा से जुड़ी आपातकालीन सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, वूमेन हेल्पलाइन 1090 व डायल यूपी 112 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है।
मिशन शक्ति टीम ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किया गया यह अभियान महिलाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
इस मौके पर मिशन शक्ति टीम में एसआई वंशिका चौधरी, महिला कांस्टेबल पिंकी, प्रीति सिंह जादौन व सिल्की राठौर मौजूद रहीं।











