Maharajganj : डीएम-एसपी ने संवेदनशील इलाकों में किया फुट पेट्रोलिंग, त्योहारों में सुरक्षा पुख्ता

Partawal Nagar, Maharajganj : आगामी त्योहारों के मद्देनजर डीएम संतोष कुमार शर्मा और एसपी सोमेंद्र मीना ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के परतावल के मिश्रित आबादी वाले और संवेदनशील इलाकों में फुट पेट्रोलिंग की। यह पेट्रोलिंग शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई। अधिकारियों ने बाजार, भीड़-भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इसका उद्देश्य अपराधों की रोकथाम करना और लोगों को शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने के लिए सुरक्षा का एहसास कराना था। एसपी ने शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे आगामी त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र के अपराधियों हिस्ट्रीशीटरों की उचित जाँच करने के निर्देश दिए। उन्होंने शांति और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने पर जोर दिया।

इस दौरान श्यामदेउरवा में एक प्लाटून पीएसी और आरटी के जवान भी शामिल रहे। थानाध्यक्ष श्यामदेउरवा अभिषेक सिंह को त्योहारों के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी अपेक्षित कार्रवाइयों का पूर्ण और सही तरीके से निर्वहन करने की सख्त हिदायत दी गई।

बीट आरक्षी और मुख्य आरक्षी गण को अपने-अपने क्षेत्रों में अधिक भ्रमणशील रहने तथा आमजन की शिकायतों का विधि के अनुसार समय पर निस्तारण करने के लिए भी निर्देशित किया गया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें