हरदोई : दो बाइक की टक्कर में तीन की मौत व तीन हुए गंभीर घायल

हरदोई। लखनऊ रोड पर देहात कोतवाली क्षेत्र में दो बाइक की टक्कर होने दो दोस्तों सहित तीन की मौत हो गई। एक मृतक की मां, भाभी और भतीजी घायल हुई हैं। गुरुवार रात हुई घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगदिया निवासी सोनेलाल (22) मजदूरी करते थे। गांव में उनके मकान के सामने रहने वाले राजन (22) भी मजदूरी करते थे। दोनों आपस में दोस्त थे। इन दिनों दोनों शहर के बाबा मंदिर के निकट चल रहे निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। मजदूरी के बाद दोनों देर रात बाइक से वापस गांव जा रहे थे। बाइक सोने लाल चला रहा था।

इसी दौरान लखनऊ दिशा से बाइक से बघौली थाना क्षेत्र के पेड़वा निवासी आदित्य (25) अपनी मां मुन्नी देवी (55), भाभी सरोजनी (27) और भतीजी शिवांशी (ढाई वर्ष) के साथ आ रहा था। लखनऊ रोड पर पराग डेयरी के पास दोनों बाइक आमने सामने टकरा गई। घटना में आदित्य की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर हालत में सोनेलाल और राजन को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल मुन्नी देवी, सरोजनी और शिवांशी को साौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

सोनेलाल चार भाई बहनों में दूसरे नंबर का था, जबकि राजन छह भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि घटना संज्ञान में है। राजन और सोनेलाल के शव मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में और आदित्य का शव पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवाया गया है।

यह भी पढ़े : Sonam Wangchuk : लद्दाख में हिंसा के बाद सोनम वांगचुक पर सरकार का एक्शन! SECMOL का FCRA लाइसेंस रद्द

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें