
भास्कर ब्यूरो
Partawal, Maharajganj : श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के ग्राम सभा अंध्या के जंगल में गोरखपुर के शमीम खान नामक व्यक्ति का मछली पालन का फार्म हाउस है। फार्म हाउस पर नेपाल का रहने वाला सोनू 45 मजदूरी करता था। उसके साथ अंध्या निवासी खदेरू भी काम करते थे। वृहस्पतिवार को सुबह खदेरू फार्म हाउस के कुछ दूरी पर साफ सफाई करने चले गए।
खदेरू के अनुसार सोनू तालाब में मछलियों को दाना डालने गया था। दोपहर लगभग दो बजे खदेरू वापस आया तो देखा कि सोनू का शव तालाब में उतरा रहा है। उसने फार्म हाउस के मालिक शमीम को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।










