​Sitapur : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों की निकली गई रैली

Sitapur : पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देशानुसार, ‘मिशन शक्ति’ अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए सीतापुर में महत्वपूर्ण पहल की गई।

सशस्त्र महिला पुलिस रैली

क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री नेहा त्रिपाठी के नेतृत्व में, केवल महिला पुलिसकर्मियों की एक सशस्त्र रैली निकाली गई, जिसमें दोपहिया और चार पहिया वाहन शामिल थे।

जिसका ​उद्देश्य नारी सुरक्षा को बढ़ावा देना और महिलाओं के सशक्तिकरण का संदेश देना।
​रैली में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती इतुल चौधरी, प्रभारी मिशन शक्ति उपनिरीक्षक श्रीमती मधु यादव, उपनिरीक्षक श्रीमती स्वाति चतुर्वेदी (प्रभारी चौकी सदर), उपनिरीक्षक अर्चना शुक्ला, उपनिरीक्षक सुरभि सहित समस्त महिला आरक्षियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
महिला पुलिसकर्मियों ने “आओ मिलकर हाथ बढ़ायें, नारी सुरक्षा को जीत बनायें” का संदेश दिया।
​यह रैली रिजर्व पुलिस लाइन्स सीतापुर गेट नंबर 04 से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों जैसे लाल कपड़ा कोठी, लाल बाग, जीआईसी चौराहा, मंडी चौराहा, मुंशीगंज चौराहा, मन्नी चौराहा, कोट चौराहा, सिटी रेलवे स्टेशन आदि से गुजरी और वापस पुलिस लाइन पर समाप्त हुई।

​जागरूकता संवाद एवं संकल्प

​रैली के दौरान, महिला पुलिसकर्मियों ने मिशन शक्ति से संबंधित जागरूकता पैम्फलेट वितरित किए और नारी सम्मान, नारी सुरक्षा, और नारी स्वावलंबन के लिए अपने संकल्प को दोहराया।

​बच्चों/महिलाओं से संवाद किया

क्षेत्राधिकारी सहित अन्य महिला अधिकारियों ने रैली के रास्ते में मिलने वाले बच्चों और महिलाओं से सीधे संवाद किया। महिलाओं को अपने आत्मसम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता न करने की सलाह दी गई। पुलिस या प्रशासन से सहायता प्राप्त करने के लिए उन्हें पैम्फलेट्स पर लिखे नंबरों की विस्तृत जानकारी और विभिन्न योजनाओं के विषय में बताया गया।

पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से लालबाग चौराहा और कजियारा जैसे स्थानों पर रुककर लोगों से बातचीत की और उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें