
Basti : भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में बूथ स्तर पर पांच प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह 8 से 12 बजे तक कार्यकर्ताओं ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों पर विचार व्यक्त किए तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।
जिला मुख्यालय पर आयोजित संगोष्ठी एवं आत्मनिर्भर भारत संकल्प कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बलिया बांसडीह की विधायक केतकी सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया। वे अंत्योदय के प्रबल समर्थक थे और मानते थे कि देश के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी मुख्यधारा से जोड़कर गरीबी रेखा से ऊपर उठाना ही सच्ची सेवा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी आज उन्हीं की विचारधारा को आत्मसात कर आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार कर रहे हैं। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाकर अंत्योदय के सपने को पूरा किया जा रहा है। श्रीमती सिंह ने आगे कहा पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हमें यह संकल्प लेना होगा कि हम स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग बढ़ाएँगे, देशी उद्योगों को प्रोत्साहित करेंगे और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में सक्रिय योगदान देंगे।”
जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन कर भाजपा ने उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने उज्ज्वला गैस योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंत्योदय के सपने को साकार किया है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर त्रिपाठी, पवन कसौधन, सुशील सिंह, दयाराम चौधरी, चंद्रशेखर मुन्ना, गोपेश्वर त्रिपाठी, राम सिंगार ओझा, गजेन्द्र सिंह, सुरेन्द्र त्रिपाठी, अंकुर वर्मा, अखण्ड सिंह, पुष्करादित्य सिंह, ओमप्रकाश क्रान्तिकारी, कृष्ण चंद्र सिंह, दुष्यन्त सिंह, विजयभान सिंह, अंकित पाण्डेय, रोली सिंह, सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सालता हुआ की सल्टौआ के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुष्यंत विक्रम सिंह ने शिवपुर बूथ संख्या 388 पर समिति सदस्यों के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचारों पर चर्चा की इसके बाद गोरखपुर के पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष दादा विजय सिंह सिंह प्रत्यूष विक्रम सिंह सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा चित्र पर पुष्प अर्चन किया गया












