Sitapur : दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर ​भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण

Sitapur : भारतीय जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर आज शक्तिकेंद्र लोहार बाग बूथ संख्या 215 (विकास भवन) स्थित उनकी प्रतिमा पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला समेत मौजूद सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति के उन शिखर पुरुषों में से थे, जिन्होंने देश की राजनीतिक दिशा को एक मौलिक विचार दिया। आप भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और राष्ट्रीय जीवन को एक नई दृष्टि प्रदान की।

भाजपा नेता मुनींद्र अवस्थी ने कहा कि उनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान ‘एकात्म मानववाद’ का दर्शन है। यह दर्शन पश्चिमी भौतिकवाद और व्यक्तिवाद के विपरीत, एक ऐसे मानव-केंद्रित विकास की कल्पना करता है, जिसमें व्यक्ति, समाज, प्रकृति और राष्ट्र की ‘आत्मा’ (जिसे आपने ‘चिति’ कहा) के बीच एक पूर्ण संतुलन हो।

अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि ​पंडित उपाध्याय का मानना था कि भारत के विकास का आधार यहां की अपनी संस्कृति और सनातन धर्म होना चाहिए। उनका दर्शन अंत्योदय यानी ‘अंतिम व्यक्ति का उदय’ पर केंद्रित था, जिसका लक्ष्य समाज के सबसे गरीब और पिछड़े व्यक्ति तक विकास के लाभ पहुंचाना था। ​सादगी, त्याग और समर्पण से भरा आपका जीवन हमें राष्ट्र और समाज की निःस्वार्थ सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय महामंत्री श्रीमती नीरज वर्मा, सम्मानित पूर्व जिला अध्यक्ष उमाकांत मिश्रा, अजय गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, अचिन मेहरोत्रा समेत नगर अध्यक्ष राजन गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष मुनेंद्र अवस्थी आदि सभासद सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े : यूूपी में ‘I Love Mohhamad के जवाब में I Love Mahadev’, सड़क पर पोस्टर लेकर उतरे साधु-संत; शंकराचार्य नरेंद्रानंद बोले- ‘अस्त्र-शस्त्र चलाना आता है’

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें