Basti : नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत बालिकाओं को किया गया जागरूक

Parshurampur, Basti : पुलिस अधीक्षक द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को दूसरे दिन क्षेत्राधिकारी हरैया संजय सिंह व थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक रमेश साहनी, कांस्टेबल ध्रुव आजाद, कांस्टेबल रोहित कुमार, महिला कांस्टेबल माला देवी व महिला कांस्टेबल प्रगति मिश्रा द्वारा थाना परशुरामपुर, जनपद बस्ती में मिशन शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत गुरु नारायण देवी प्रसाद युग निर्माण इंटर कॉलेज छेरियापारा में बालिकाओं व महिलाओं की उपस्थिति में महिला सशक्तिकरण संबंधी जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंतर्गत कानून की जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान किए गए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया और बालिकाओं व महिलाओं से संबंधित हो रहे विभिन्न अपराधों के विरुद्ध आवाज उठाने की अपील की गई। बालिकाओं को गुड टच और बैड टच व आत्मरक्षा के बारे में भी जानकारी दी गई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें