
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने त्योहारों से पहले रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में यह निर्णय लिया गया कि रेलवे के ग्रुप C और ग्रुप D स्तर के कर्मचारियों को इस साल 78 दिनों का बोनस दिया जाएगा। इस फैसले से देशभर के लाखों कर्मचारियों और उनके परिवारों के चेहरे खिल उठे हैं।
लगभग 11.5 लाख रेलवे कर्मचारियों को इस बोनस का लाभ मिलेगा। बोनस राशि सीधे कर्मचारियों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी, और भुगतान जल्द शुरू किया जाएगा। यह बोनस ट्रैक मेंटेनर, लोको पायलट, ट्रेन मैनेजर (गार्ड), स्टेशन मास्टर, पर्यवेक्षक, तकनीशियन, तकनीशियन हेल्पर, पॉइंट्समैन, माइनर स्टाफ और अन्य ग्रुप ‘सी’ श्रेणी के कर्मचारियों को दिया जाएगा। रेलवे में काम करने वाले गैर-गजटेड कर्मचारियों को हर साल प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) के रूप में बोनस दिया जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह का त्योहार बोनस देश की अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। जब कर्मचारियों को बोनस मिलता है, तो वे अधिक खर्च करते हैं, जिससे बाजार में पैसों का प्रवाह बढ़ता है। इससे व्यापार और उद्योग दोनों को लाभ होता है। हाल ही में सरकार ने जीएसटी दरों में भी बदलाव किया है, जिससे बाजार में तेजी आने की उम्मीद है। यह कदम त्योहारों के सीजन में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
यह भी पढ़े : Delhi : आश्रम में बाबा का गंदा खेल! 17 छात्राओं का यौन शोषण, वॉर्डन करवाती थी मुलाकात, संचालक स्वामी चैतन्यानंद करता था छेड़छाड़