
Mumbai : बुधवार सुबह कांदिवली (पूर्व) के मिलिट्री रोड पर अकुरली मेंटेनेंस चौकी के पास राम किसान मेस्त्री चॉल में एक दुकान में गैस सिलेंडर फटने से आग लग गई। इस हादसे में छह महिलाएं और एक पुरुष गंभीर रूप से झुलस गए हैं। नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, तीन लोग लगभग 90 प्रतिशत तक जल चुके हैं।
आग लगने का कारण दुकान में रखे एलपीजी सिलेंडर और बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग सुबह 9.05 बजे शुरू हुई। अधिकारियों ने बताया कि आग एक मंजिला दुकान में बिजली के तार, उपकरण, खाद्य पदार्थ, गैस सिलेंडर और चूल्हे तक ही सीमित थी। कुल सात लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।