Basti : किशोरी की दर्दनाक मौत 24 घंटे बाद नदी से मिला शव

Bhanpur, Basti : सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही जंगल के चौहान पुरवे में राम लौट चौहान के यहाँ दुर्गा प्रतिमा की स्थापना होनी थी। कलश में जल लेने के लिए गाँव की दर्जनों लड़कियाँ और महिलाएँ वहां गई थीं। इसी बीच 17 वर्षीय किशोरी शेषमती, पुत्री चिरकुट चौहान, और 18 वर्षीय शीतल, पुत्री भभूती, कुआनो नदी के मोहनवा घाट पर जल लेने गईं।

जल भरते समय दोनों किशोरियों का पैर फिसल गया और वे नदी में डूबने लगीं। लोगों द्वारा शोर मचाने पर महिलाओं ने साड़ी फेंककर शीतल को बचा लिया, लेकिन शेषमती ज्यादा गहरे पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने जाल डालकर काफी खोजबीन की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने 112 और स्थानीय पुलिस को दी।

एसडीआरएफ को बुलाया गया था, लेकिन कल सफलता नहीं मिली। आज दोपहर बाद शेषमती, पुत्री चिरकुट चौहान, का शव मिला। सोनहा थाना प्रभारी शशांक सिंह ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन रो-रोकर बुरा हाल हैं।

ये भी पढ़ें: केएल राहुल गोवा गार्डियंस के सह-मालिक बने, चौथे पीवीएल सत्र से पहले लीग में पदार्पण
Bareilly : आजम खान की रिहाई से मुस्लिम समाज में खुशी, अखिलेश एहसान फरामाेश – रजवी बरेलवी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें