Bihar Rape : युवती की नहीं हो रही थी शादी, तांत्रिक के पास पहुंची; पाखंडी ने डेढ़ साल तक किया दुष्कर्म

Bihar Rape : बिहार के सहरसा में नौकरी लगवाने व शादी कराने के नाम पर साधना का ढोंग रचकर एक युवती से ढोंगी बाबा ने डेढ़ साल तक दुष्कर्म किया। पूजा-पाठ के नाम पर कुकृत्य से परेशान युवती ने जब आत्महत्या का प्रयास किया तब जाकर मामले की जानकारी घरवालों को हुई। घरवालों के हौसला देने पर युवती ने महिला थाने में केस दर्ज कराया है। ढोंगी बाबा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी अनुसार बटराहा के रहने वाले एक परिवार में आरापट्टी निवासी गोविंद झा पूजा-पाठ करवाने आता था। इसी दौरान युवती के स्वजनों ने शादी नहीं होने की बात गोविंद झा से की। परिवार वालों ने इसके लिए पूजा-पाठ आदि का मार्गदर्शन मांगा। इसी बात का लाभ उठाकर ढोंगी बाबा ने परिवार वालों से कहा कि इसके लिए लड़की को अकेले मेरे साथ रहकर पूजा करनी होगी।

दर्ज मामले के अनुसार लड़की के माता-पिता मंदिर में पूजा करने गये थे। इसी दौरान ढोंगी बाबा लड़की के घर पहुंचा और उसे पूजा का संकल्प कराने के लिए हाथ में जल देकर पीने को कहा। उसने जैसे ही जल पिया वो मूर्छित हो गयी। इसके बाद गोविंद झा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने लड़की का वीडियो भी बना लिया।

होश आने पर लड़की को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। हालांकि, इसके बाद भी उसका आना-जाना परिवार में लगा रहा। पूजा-पाठ के दौरान ढोंगी बाबा ने शब्द जाल में युवती को ऐसा फंसाया कि उसकी हर बात लड़की मानने लगी। गोविंद झा ने इस साधना के बाद उसकी शादी बड़े अधिकारी से होने का दावा किया था।

ढोंगी बाबा गोविंद झा ने अपनी साधना के जरिये लड़की को किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता दिलाने का भी आश्वासन दिया। युवती उसके जाल में फंसी रही और डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण होता रहा। इसी दौरान युवती ने बीपीएससी की परीक्षा दी। उसे उम्मीद थी कि इस पूजा-पाठ से वो बीपीएससी में सफल हो जाएगी।

हालांकि, जब रिजल्ट आया तो उसे मात्र 40 अंक प्राप्त हुए थे। इसके बाद उसने आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान उसके परिवार वालों ने उसे देख लिया और उसकी जान बचायी। इसके बाद उसने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने ढोंगी बाबा को सहरसा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े : Fatehpur : पति ने ही दोस्त के साथ मिलकर की थी पत्नी की हत्या, फैक्ट्री के अंदर पेट्रोल डालकर जलाया था शव, दोनों गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें