
Prayagraj : गया से पिंडदान कर कानपुर लौटते समय सोरांव में बोलेरो खराब होने के बाद वाहन से बाहर निकलकर हाईवे पर बैठे सात लोगों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। इसमें एक महिला समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सभी लोग कानपुर के रहने वाले थे। घटना भोर में सुबह चार बजे हुई।
सभी लोग गया से पिंडदान करके कानपुर लौट रहे थे। बोलेरो गाड़ी संख्या UP 72 Z 8902 से गुलौली थाना मूसानगर, कानपुर देहात से लोग गया पिंडदान करने गए थे। वापस आते समय सोरांव थाना क्षेत्र के बिगाहियां पुल के पास वाहन खराब हो गई। हाईवे पर ही गाड़ी खड़ी करके ड्राइवर मिस्त्री की खोज में चला गया।
वाहन में सवार सभी लोग गाड़ी से उतरकर हाईवे पर बैठे थे, तभी अज्ञात वाहन ने सभी को रौंद दिया। इसमें मौके पर ही सुरेश सैनी, सुरेश बाजपेई और पत्नी तारा देवी तथा राम सागर अवस्थी की मौत हो गई। तीन महिलाएं घायल हो गईं। एक बुजुर्ग प्रेम नारायण और चालक सुरक्षित हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें Ghaziabad : बेटे ने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर की आत्महत्या
राजनीतिक विराेधियाें के खिलाफ तुंरत कानूनी कार्रवाई हाे : ट्रंप