लहूलुहान महिला की गुहार: सिर फोड़कर दी जान से मारने की धमकी, थाने में न्याय की अर्जी

बिल्हौर में महिला पर लाठी बरसाने के साथ मिशन शक्ति 5 का आगाज़

भास्कर ब्यूरो

बिल्हौर, कानपुर। मिशन शक्ति फेस 5.0 की बिल्हौर में बेरंग शुरुआत हुई। दरअसल, महिला सशक्तिकरण के तमाम दावों के बीच दबंगई ने कहर बरपा डाला। लाठियों की चटक से एक महिला को लहूलुहान कर दिया गया। इससे शासन के मिशन पर सवाल सुलग रहे हैं।

बिल्हौर थाना क्षेत्र के बारामऊ की रहने वाली रीता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने घर की छत पर पड़ी पाइप लाइन से ईंट हटाने गई थी। तभी पड़ोसी सतनाम और उसकी पत्नी संगीता ने गाली-गलौज करते हुए लाठियों से हमला बोल दिया। आरोपियों ने बेरहमी से रीता को पीट दिया। इससे उनका सिर फट गया और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घर में अकेली रीता की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों ने जान बचाई। दबंग पति-पत्नी ने रीता को जान की धमकी दी। लहूलुहान अवस्था में थाने पहुंच रीता ने मामले की तहरीर दी। वहीं, इस घटना से मिशन शक्ति फेस 5.0 के शुरुआती पड़ाव पर ही सवाल सुलगने लगे हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें