
लखनऊ : भारतीय रेलवे ने माल परिवहन क्षेत्र में अब समय.सारणी आधारित वस्तु विशेष कार्गो सेवाएँ शुरू की हैं जो उत्तर भारत के प्रमुख उत्पादन और खपत केंद्रों को जोड़ती हैं। अन्नपूर्णा सेवा के तहत लुधियाना से वाराणसी तक 704 किमी खाद्य अनाज का 17 घंटे में परिवहन रेल विभाग कर रहा है।
रेल अधिकारियों के अनुसार फर्रुख नगर हरियाणा से लखनऊ तक 557 किमी ऑटोमोबाइल्स का 28 घंटे में परिवहन किया जा रहा है। पहले 70 घंटे परिवहन के लिए लगते थे। इन सेवाओं की योजना बनाने में एफसीआई, ऑटोमोबाइल ऑपरेटर, कंटेनर ट्रेन ऑपरेटर और पड़ोसी रेलवे जोन सहित सभी फ्रेट स्टेकहोल्डर्स के साथ कोआर्डिनेशन में ये सेवाएँ परीक्षण के रूप में शुरू हुई थीं लेकिन अब यह पूरी तरह से स्थिर और कुशल रूप से संचालित हो रही हैं।
उत्तर प्रदेश के कमी वाले क्षेत्रों तक खाद्य अनाज की आपूर्ति में सुधार हुआ। मारुति सुजुकी ने गति वाहन सेवा के तहत ट्रांज़िट समय 70 घंटे से घटकर 28 घंटे होने की जानकारी दी है।
समयबद्ध ट्रेन आगमन और प्रस्थान की जानकारी के साथ, ये सेवाएँ कॉन्साइनर्स और कन्सिग्नी दोनों के लिए बेहतर लॉजिस्टिक्स योजना बनाने में मदद कर रही हैं।
ये भी पढ़ें: Sitapur : गोमती नदी में डूबे दो युवक, तलाश जारी
प्रधानमंत्री का अरुणाचल और त्रिपुरा दौरा कल, तवांग में अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर की रखेंगे आधारशिला