
भास्कर ब्यूरो
- चार बच्चों के सिर से उठा ममता का साया
Brijmanganj, Maharajganj : थाना क्षेत्र बृजमनगंज के ग्राम सभा महुलानी में एक महिला की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गयी। लगातार क्षेत्र में हो रही बारिश शनिवार को थमने के बाद शीला गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता उम्र करीब (35 वर्ष) निवासनी ग्राम महुलानी के सिकंदरपुर शनिवार की शाम 4 बजे के करीब गांव के सटे धान की खेत मे कुछ कार्य से गयी थी। इस दौरान उन्हें खेत मे एक विषैला सर्प ने दंश मार दिया। जिससे वह मुरझाकर गिर गयी।
आनन फानन ने परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां प्रथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय शाम करीब 8 बजे महिला की रास्ते मे ही मौत हो गई। रविवार की शाम पोस्टमाॅर्टम के बाद क्षेत्र के बनहा घाट पर महिला की अंत्येष्टि कर दी गई।