Hardoi : महिलाओं को किया गया जागरुक, महिला सिपाही बोली- कोई करे परेशान तो 1090 पर डायल कर करें शिकायत

Hardoi : हरदोई में विकास खंड भरावन के परिसर और थाना अतरौली परिसर में महिलाओ को नारी शक्ति मिशन के तहत जागरूक किया गया। विकास खंड परिसर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ के सम्बोधन का सजीव प्रसारण आंगनवाड़ी कार्यकत्री, स्वयं सहायता समूह, बैंक मित्र की महिलाओ ने देखा।

बीडीओ राजीव गुप्ता ने बताया महिलाओ को जागरूक होकर समाज के निर्माण में भागीदारी लेना चाहिए। विभिन्न योजनाओं में महिलाओ को जागरूक करना हम सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में एडीओ आईएसबी राजेश कुमार, ब्लॉक मिशन मैनेजर सपना शुक्ला, संजीव पटेल, हरिओम मिश्रा, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रूमी रानी, मंजू, ब्लॉक कर्मचारी कौशल कुमार, आर्यन शर्मा अन्य लोग उपस्थित रहे।

थाना अतरौली के परिसर में नारी शक्ति मिशन के तहत परिसर में महिलाओ को जागरूक करने के लिये विशेष हेल्प डेस्क बनाकर आने वाली महिलाओ को सिपाही अंजनी और नीरज ने महिलाओ को वूमेंन हेल्पलाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपात कालीन सेवा 112 की विस्तृत जानकारी दी।

थाना प्रभारी सतीश चंद्र ने बताया नारी शक्ति मिशन के तहत महिलाओ को विपदा से निपटने के लिये हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। और बताया गया कि महिलाओ को परेशान करे तो वुमेन हेल्पलाइन 1090 डायल करे तत्काल मदद की जायेगी।

यह भी पढ़े : अयोध्या में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : पुलिस चौकी से 500 मीटर की दूरी पर गेस्ट हाउस में चल रहा था गंदा काम, 11 युवतियां गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें