Jhansi : विषैले जीव के काटने से महिला की मौत, परिवार में मातम

Jhansi : जिले के समथर थाना क्षेत्र के ग्राम पचोवई में शनिवार को एक महिला की अचानक मौत हो गई। मृतका की पहचान सविता अहिरवार 35 वर्ष, पत्नी मुरलीधर अहिरवार, के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 2 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सविता अहिरवार अपने घर पर थीं, तभी अचानक उनकी हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतका के परिवारजनों ने आशंका जताई है कि किसी विषैले जीव के काटने से उनकी मौत हुई। फिलहाल मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच-पड़ताल की और पंचायतनामा भरते हुए अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि सविता अहिरवार की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। वह अपने पति और बच्चों के साथ गांव में अलग मकान में रहती थीं। उनके परिवार में पति के अलावा 13 वर्षीय बेटा और 11 वर्षीय बेटी है।

ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस ने समीर मोदी की जमानत याचिका का विरोध किया

Ballia : प्रधानाध्यापक को गोली मारने वाला एक बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें