Gujarat : पति ने मांगा पत्नी की वफादारी का सबूत, खौलते तेल में डाल दिया उसका हाथ; ननद ने रची थी साजिश

Gujarat : गुजरात के मेहसाणा जिले में एक महिला को उसकी वफादारी साबित करने के लिए खौलते तेल में हाथ डालने पर मजबूर कर दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। इस क्रूर और अंधविश्वासी घटना के पीछे उसकी ननद और तीन अन्य लोगों का हाथ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

यह शर्मनाक घटना 16 सितंबर को विजापुर तालुका के गेरिटा गांव में हुई। महिला की ननद, जो उसकी पति की बहन है, को शक था कि वह अपने पति के प्रति वफादार नहीं है। इस शक को दूर करने और उसे सज़ा देने के लिए, ननद ने तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर एक भयानक साजिश रची।

आरोपियों ने महिला से कहा कि यदि वह वफादार पत्नी है, तो खौलते हुए तेल का असर नहीं होगा। इस अंधविश्वास के चलते, महिला को मजबूर किया गया कि वह उबलते तेल के बर्तन में अपना हाथ डाले। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में महिला दर्द से कराहती दिखाई दे रही है, और जलने के कारण वह तुरंत हाथ खींच लेती है।

अस्पताल में भर्ती है पीड़िता, पति फरार

इस घटना में महिला का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया है, और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के सामने आने के बाद, पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसकी ननद जमुना ठाकोर, उसके पति और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं, और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े : Bihar Politics : प्रशांत किशोर ने NDA के चार बड़े नेताओं पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, जानिए कौन हैं नेता?

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें