
दिल्ली : दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। सेंट्रल जिले की आनंद पर्वत थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में वांछित और अदालत द्वारा घोषित प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कई वर्षों से फरार चल रहा था और न्यायिक प्रक्रिया से बचने की कोशिश कर रहा था।
डीसीपी सेंट्रल जिला निधिन वल्सन (IPS) ने बताया कि विशेष अभियान के तहत आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर थाना आनंद पर्वत की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुड्डू कुमार को नै बस्ती, आनंद पर्वत इलाके से दबोच लिया। वर्ष 2019 में अदालत ने उसे प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर घोषित किया था।