
लखनऊ। नवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम अपने बेड़े में 200 नई ए.सी.बसों को शामिल करने जा रहा है। अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित इन बसों में 2×2 सीटर आरामदायक रीक्लाइन सीटें उपलब्ध कराई गई हैं जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में भी पूर्ण सुविधा और आराम मिलेगा। परिवहन राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने यह जानकारी दी।
परिवहन मंत्री ने बताया कि बहुत जल्द ये सभी बसें प्रदेश की सड़कों पर दौड़ती नज़र आएंगी।
2022 से उनके कार्यभार ग्रहण करने से लेकर अब तक 5000 से अधिक बसें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के बेड़े में शामिल हो चुकी हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बेड़ा वर्तमान में देश में सबसे युवा बेड़ा बन गया है क्योंकि परिवहन निगम की बसों की वर्तमान औसत आयु देश के अन्य राज्य परिवहन निगम की बसों की तुलना में सबसे कम है।