
- बाइक सवार चार युवक हुए घायल
- चारों को कराया अस्पताल में भर्ती
- घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
Ghaziabad : नगर कोतवाली क्षेत्र के जस्सीपुरा पुल पर उस समय हड़कंप मच गया । जब घंटाघर से इस्लामनगर बाइक पर सवार होकर चार युवक जा रहे थे। इसी बाइक के अनियंत्रित होकर जस्सीपुरा पुल से नीचे जा गिरी। बाइक के नीचे गिरते ही चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और हड़कंप मच गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही नगर कोतवाल मनोज कुमार अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और घायलों को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।एसीपी रीतेश त्रिपाठी से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि घंटाघर से एक बाइक पर सवार होकर चार युवक इरफान, रिहान, अयान और सोएब रात्रि करीब 11:30 अपने घर इस्लामनगर जा रहे थे। इसी बीच उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और जस्सीपुरा पुल से नीचे जा गिरी बाइक के नीचे गिरने से चारों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सूचना पर मिलते ही तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।