Maharajganj : प्रधानमंत्री का जीवन युवाओं के लिए आदर्श – पंकज चौधरी

भास्कर ब्यूरो

  • प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर चित्र प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ,11 वर्षों में देश की तरह उपलब्धियों को किया गया प्रदर्शित


Maharajganj : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में एक भव्य चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी 2 अक्टूबर 2025 तक आमजन के लिए खुली रहेगी।इस अवसर पर वित्त राज्य मंत्री के साथ पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, सदर विधायक जयमंगल कनौजिया भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल सहित भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभी ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित चित्रों का अवलोकन किया और उनके संघर्ष व उपलब्धियों को सराहा।अपने उद्बोधन में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि यह प्रदर्शनी एक प्रेरणास्रोत है, जो दर्शाती है कि किस प्रकार एक गरीब परिवार में जन्मा व्यक्ति दृढ़ संकल्प और मेहनत के बल पर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन युवाओं के लिए एक आदर्श है,और इस प्रदर्शनी से हमें उनके जीवन की गहराई से समझ मिलती है।प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के जीवन के विभिन्न पहलुओं को दर्शाया गया है।

बचपन, सामाजिक कार्य, राजनीतिक यात्रा, और प्रधानमंत्री बनने तक की कहानी को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। साथ ही, पिछले 11 वर्षों में देश की प्रमुख उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया है, जिनमें ऑपरेशन सिंदूर, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, कृषि सुधार, और अवसंरचना निर्माण जैसे विषय शामिल हैं।इस आयोजन में सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला,जिला सूचना अधिकारी प्रभाकर मणि त्रिपाठी,नगरपालिका ईओ आलोक कुमार, डॉ. एबी त्रिपाठी, भाजपा महिला प्रकोष्ठ की बंदना तिवारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रेस प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। प्रदर्शनी ने जनमानस को प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को समझने का अवसर प्रदान किया।यह आयोजन न केवल प्रधानमंत्री के प्रति सम्मान का प्रतीक है,बल्कि देश के विकास की दिशा में उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता को भी उजागर करता है।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें