Basti : न्याय की आवाज दबाने पर फूटा गुस्सा, दारोगा के खिलाफ DM से कार्रवाई की मांग

Basti : भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन को लालगंज थाना क्षेत्र के सिद्धनाथपुर गांव में हुई नाबालिग दलित बालिका की निर्मम हत्या मामले में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज अजय सिंह द्वारा मारने-पीटने और जेल भेजने के मामले को लेकर सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों के नेताओं में आक्रोश है। आर.के. आरतियन की जेल से रिहाई के बाद बुधवार को भारत मुक्ति मोर्चा, आम आदमी पार्टी सहित अनेक राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा गया।

ज्ञापन में सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज अजय सिंह को निलंबित कर गैर-जनपद स्थानांतरण कराने, भारत मुक्ति मोर्चा जिलाध्यक्ष आर.के. आरतियन को मारने-पीटने के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। बहुजन मुक्ति पार्टी मंडल अध्यक्ष हृदय गौतम ने चेतावनी दी कि यदि 25 सितम्बर तक दोषी दारोगा अजय सिंह के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो पुनः आंदोलन किया जाएगा।

आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमित कुमार, आजाद समाज पार्टी जिलाध्यक्ष अवनीश अंबेडकर, समाजवादी पार्टी छात्र नेता अशोक प्रभात, समाजवादी पार्टी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष रितिक कुमार, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष राम सुमेर यादव, बहुजन मुक्ति पार्टी जिलाध्यक्ष बुद्धेश राना, सरिता भारती, भीम पाठशाला समिति के संस्थापक कोषाध्यक्ष मूलचंद आजाद, प्रभु दयाल वर्मा, सूरज मल्होत्रा आदि ने कहा कि न्याय के लिए आवाज उठाने पर पुलिसिया दमन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन दोषी दारोगा अजय सिंह के विरुद्ध तत्काल कड़ी कार्रवाई करे।

जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन देने के दौरान मुख्य रूप से आकाश आर्य, दीपक राव, सुग्रीव चौधरी, दयानिधि आनंद, लवकुश गुप्ता, कृपाशंकर यादव, गिरिजाशंकर यादव, विशाल कुमार, अजय कुमार, अंकुर गौतम, रमई प्रसाद, अखिलेश्वरी, चंद्रावती, रेशमा देवी, सोनी, अंशू, बलवंत भारती, गीता देवी, अंकुर सहित अनेक राजनीतिक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।


ये भी पढ़ें: खबर का असर : मूसलाधार बारिश के बाद भरे पानी से जूझता तंबौर सरकारी अस्पताल अब हुआ खाली

Banda : बड़ी पुलिस फेरबदल, दस थाना प्रभारी और कई दरोगा नए थाने पर तैनात

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें