Prayagraj : भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

Prayagraj : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने नैनी क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया।

यह अभियान बूथ संख्या 368, 369, 370 और 371 पर संचालित हुआ, जिसमें कार्यकर्ताओं ने साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नैनी मंडल अध्यक्ष रजत दुबे, मंडल महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा, बबलू तिवारी, जयकृष्ण तिवारी, शक्ति केंद्र संयोजक चक रघुनाथ, घनश्याम जायसवाल, नरसिंह, दिनेश कुमार, पार्षद राकेश जायसवाल, धीरू पटेल सहित मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छ भारत के सपने को साकार करने में हर नागरिक की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

ये भी पढ़ें: खबर का असर : मूसलाधार बारिश के बाद भरे पानी से जूझता तंबौर सरकारी अस्पताल अब हुआ खाली

Banda : बड़ी पुलिस फेरबदल, दस थाना प्रभारी और कई दरोगा नए थाने पर तैनात

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें