Lakhimpur : प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सीएचसी में चला स्वच्छता अभियान

Gola Gokarnanath, Lakhimpur : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत नगर पालिका परिषद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला ‘रिंकू’ ने स्वयं झाड़ू उठाकर सफाई की और जनता को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

पालिकाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा, भाजपा पूरे देश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मना रही है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आज स्वच्छता अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर की सफाई की गई है, जिससे हम स्वच्छ भारत के संकल्प को मजबूती दे सकें।

इस स्वच्छता अभियान में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद वर्मा, नगर अध्यक्ष शत्रोहन मिश्रा, कुम्भी मंडल अध्यक्ष रविंद्र कटियार, किसान मोर्चा जिला महामंत्री धर्मेंद्र सिंह, नगर महामंत्री राजेश राठौर, नगर उपाध्यक्ष राजन साहनी, नगर मंत्री धीरज बाजपेयी, विनोद कुमार वर्मा एड., राजीव वर्मा, कोषाध्यक्ष विमलेश वर्मा, शक्ति केंद्र संयोजक राहुल बाल्मीकि, बूथ अध्यक्ष सुधीर कोहली, उदित सोंधी, अमित मिश्रा, अंकित मिश्रा, काके सहगल समेत अनेक पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में झाड़ू लगाई, कूड़ा उठाया और साफ-सफाई को लेकर लोगों को जागरूक किया। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

ये भी पढ़ें: सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव में गिरावट

Jalaun : प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर इंदिरा स्टेडियम में 15 दिवसीय भव्य चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें