पीतल पर बनी नायाब पुस्तक : एडवोकेट लोकेश मंगल का पीएम मोदी को अनोखा तोहफ़ा

इंदौर : एडवोकेट लोकेश मंगल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर एक अनोखा उपहार तैयार किया है। उन्होंने 1035 पीतल के पन्नों पर भारत और ब्रिटेन के बीच हुए आर्थिक एवं व्यापार समझौते का चित्रण किया है। इस विशेष पुस्तक को वह प्रधानमंत्री मोदी को भेंट करना चाहते हैं।

भारत-यूके समझौते पर बनी विशेष पुस्तक

लोकेश मंगल ने बताया कि भारत और यूके के बीच यह ऐतिहासिक समझौता 24 जुलाई 2025 को हुआ था। पुस्तक में कुल 30 अध्याय और 2065 पृष्ठ शामिल हैं। उनका कहना है कि यह समझौता वैश्विक स्तर पर अहम है, क्योंकि इसमें मानवीय सेवाओं से लेकर आपराधिक मामलों तक कई पहलुओं को शामिल कर भारत की स्पष्ट नीति को दर्शाया गया है।

कैसे बनी पीतल की यह पुस्तक

इस नायाब पुस्तक को तैयार करने में फाइनेंस और एमबीए छात्रों सहित करीब 1000 छात्रों ने सहयोग किया।

  • 2066 PLT फाइल्स बनाने में लगभग 114 घंटे लगे।
  • पीडीएफ फाइल से चित्रों को स्क्रीनशॉट लेकर PLT फाइल्स में बदला गया।
  • छपाई का कार्य 103 घंटे 25 मिनट में पूरा हुआ।
  • पन्नों की कटाई में करीब 18 घंटे का समय लगा।

पूरी प्रक्रिया जनसहयोग से पूरी की गई और इसे एक साझा प्रयास का परिणाम बताया गया।

भारत-यूके समझौते की प्रमुख बातें

भारत और ब्रिटेन के बीच जुलाई 2025 में हुए इस मुक्त व्यापार समझौते का लक्ष्य 2030 तक व्यापार को दोगुना करना है। समझौते के तहत:

  • भारत के 99% निर्यात पर कोई शुल्क नहीं लगेगा।
  • कपड़ा, चमड़ा, फार्मा और ज्वैलरी क्षेत्र को विशेष लाभ मिलेगा।
  • भारतीय प्रोफेशनल्स को यूके में रोज़गार के अवसर मिलेंगे।
  • भारतीय किसानों के लिए निर्यात प्रक्रिया आसान होगी।

जन्मदिन पर पीएम मोदी का मध्यप्रदेश दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को मध्यप्रदेश दौरे पर रहेंगे। वह धार में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और आठवें राष्ट्रीय पोषण माह अभियान की शुरुआत करेंगे। इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता को बढ़ावा देना है। इस दौरान प्रधानमंत्री कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे तथा जनसमूह को संबोधित भी करेंगे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें