नई दिल्ली : क्राइम ब्रांच ने दो नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बरामद किया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 नाबालिग लड़कियों के लापता व अपहृत में मामले हरियाणा जिले से सुरक्षित बरामद कर लिया है, साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पीड़िताओं को उनके परिवारों से मिलवाया गया। बता दें कि 16 वर्षीय लड़की थाना महेंद्र पार्क क्षेत्र से लापता हो गई थी। इंस्टाग्राम और मोबाइल तकनीकी निगरानी से आरोपी सूरज (22) का पता लगाया गया, जिसके बाद क्राइम ब्रांच टीम द्वारा लगातार छापेमारी कर लड़की और आरोपी को सुल्तानपुर डाबस दिल्ली से बरामद किया गया।

आरोपी लड़की को बहला-फुसलाकर मंदिर में शादी कर किराए के मकान में रह रहा था। उसी दौरान
15 वर्षीय छात्रा थाना रंहोला क्षेत्र से लापता हो गई थी, जिसकी टीम के माध्यम से तकनीकी सर्विलांस व पूछताछ से लड़की को उत्तम नगर बस टर्मिनल से बरामद कर लिया गया। पता चला कि लड़की का पिछले एक साल से बिहार निवासी मंजीत से संपर्क था, जो उसे रेवाड़ी ले गया था। फिर बिहार लौट गया। लड़की दिल्ली लौटते समय पुलिस के कब्ज़े में आई।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें