
नई दिल्ली: दिल्ली के अशोक विहार में देर रात सीवर की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सफाई के दौरान निकली जहरीली गैस की चपेट में आने से एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की तबीयत बिगड़ गई है। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, घटना रात करीब 12 बजे की है। एक अपार्टमेंट के पास सीवर की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक जहरीली गैस निकलने लगी। सफाई कर्मचारी अरविंद (40 वर्ष) गैस की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
तीन अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
जांच के आदेश
पुलिस और नगर निगम अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए संबंधित विभाग को रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।
खबर अपडेट की जा रही है. ..















