PM मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर की महिलाओं को मिलेगा ये खास तोहफा, बच्चों को भी होगा फायदा

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर देशभर की महिलाओं और बच्चों के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान किया गया है। आज (17 सितंबर) से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान की शुरुआत हो रही है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा।

क्या है योजना?

इस ऐतिहासिक अभियान के तहत देशभर में 1 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में रोजाना ये शिविर संचालित होंगे।

इन शिविरों में:

  • महिलाओं के लिए गायनेकॉलोजिस्ट
  • बच्चों के लिए चाइल्ड स्पेशलिस्ट
  • दांतों की जांच के लिए डेंटल स्पेशलिस्ट उपलब्ध रहेंगे।

साथ ही:

  • जिन बच्चों का टीकाकरण अधूरा है, उन्हें पूरा किया जाएगा।
  • किशोरियों में एनीमिया की स्क्रीनिंग और इलाज होगा।
  • मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

इस कार्यक्रम को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से संचालित करेंगे। इसे महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा अभियान माना जा रहा है।

पीएम मोदी का जन्मदिन और जीवन यात्रा

नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को वडनगर (गुजरात) में हुआ था। एक साधारण परिवार से निकलकर उन्होंने लंबा सफर तय किया और 26 मई 2014 को ऐतिहासिक जनादेश के बाद भारत के प्रधानमंत्री बने। तब से वह लगातार इस पद पर कार्यरत हैं। प्रधानमंत्री बनने से पहले वह गुजरात के लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें