Samsung Galaxy S25 FE की भारत में हुई एंट्री, दमदार फीचर्स वाले फोन की कितनी है कीमत?

सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy S25 FE की भारत में सेल शुरू कर दी है। यह फोन इस महीने की शुरुआत में ग्लोबली पेश किया गया था और साल की शुरुआत में लॉन्च हुए Galaxy S25 का फैन एडिशन है। पिछले साल के Galaxy S24 FE के मुकाबले इसमें कई अपग्रेड्स देखे जा सकते हैं।

कीमत और वेरिएंट्स
Samsung Galaxy S25 FE तीन स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है:

  • 8GB RAM + 128GB – ₹59,999
  • 8GB RAM + 256GB
  • 8GB RAM + 512GB – ₹77,999

कलर ऑप्शन: Icy Blue, Jet Black, Navy, White

खास ऑफर्स:

  • सभी वेरिएंट्स पर ₹5,000 इंस्टैंट डिस्काउंट
  • 512GB वेरिएंट पर ₹12,000 अपग्रेड बोनस, जिससे 256GB वाला वेरिएंट खरीदने पर 512GB वेरिएंट पर डिस्काउंट मिलेगा।

मुख्य फीचर्स

  • डिस्प्ले: 6.7 इंच FHD+ डायनैमिक AMOLED 2X, 120Hz हाई रिफ्रेश रेट, विज़न बूस्टर
  • प्रोसेसर: Exynos 2400
  • RAM/स्टोरेज: 8GB RAM, 512GB तक
  • बैटरी: 4,900mAh, 45W फास्ट चार्जिंग, फास्ट वायरलेस चार्जिंग और वायरलेस पावर शेयर
  • ऑपरेटिंग सिस्टम: Android 16, OneUI 8
  • कैमरा: ट्रिपल रियर – 50MP मेन, 12MP अल्ट्रा वाइड, 8MP टेलीफोटो; फ्रंट – 12MP
  • अन्य फीचर्स: IP68 वाटर और डस्ट प्रूफ, 6 महीने तक Google Gemini AI Pro प्लान फ्री

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें