जालौन में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जालौन। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की समीक्षा बैठक श्रीराम पैलेस में हुई। बैठक में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। मुख्य अतिथि को कार्यकर्ताओं ने 21 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। मंच पर बैठे नेताओं का कार्यकर्ताओं ने जमकर उत्साहवर्धन किया। बैठक की अध्यक्षता कुंवर अक्षय प्रताप सिंह “गोपाल भइया” (नेता विधान परिषद एवं पूर्व सांसद प्रतापगढ़) ने की।

इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. कैलाशनाथ ओझा, प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक बाबागंज विनोद सरोज, प्रदेश प्रधान महासचिव डॉ. ब्रजेश सिंह राजावत, प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह जादौन (किसान प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ) बलबीर सिंह “शिवाजी”, प्रदेश महासचिव राणा अजय सिंह, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष देवराज सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुंवर अक्षय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन का हर कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। हमें गांव-गांव तक पहुंचना है। जनता की समस्याओं को समझकर हल कराना ही असली राजनीति है। उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक सेवा और सम्मान की राजनीति करता है। आने वाले समय में संगठन को और मजबूत बनाना है। प्रदेश उप सचिव धर्मेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत हैं। हर कार्यकर्ता को जनता की आवाज़ बनना होगा। उन्होंने युवाओं से सेवा भाव से राजनीति करने का आह्वान किया। डॉ. ब्रजेश कुमार राजावत ने मंचासीन अतिथियों को शाल व मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। बैठक का संचालन बृजबल्लभ सिंह सेंगर ने किया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने “राजा भइया जिंदाबाद” और “जनसत्ता दल लोकतांत्रिक जिंदाबाद” के नारे लगाकर माहौल को जोशीला बना दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील राजावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरविंद सिंह, रामकुमार राजावत (रूरासिरसा), सहित सैकड़ो कार्यकर्त्ता और सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े : Dehradun Cloudburst : देहरादून के सहस्त्रधारा में बादल फटने से तबाही, दो लोग लापता; कई दुकानें बही, टपकेश्वर मंदिर भी डूबा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें