Lucknow : गौसेवा से परिवारों को जोड़ने से होगा परस्पर लाभ

  • संघ के शताब्दी वर्ष में गौ सेवा गतिविधि के कार्यकर्ता भी जुटे प्राण प्रण से

Lucknow : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की गौ सेवा गतिविधि के पूरब भाग की मासिक बैठक स्थानीय ममता सरस्वती बालिका विद्या मंदिर पटेल नगर में संपन्न हुई। बैठक में पालक के रूप में प्रांत से मातृ शक्ति संयोजिका सुश्री अर्चना तोमर एवं पालक के रूप में विभाग से विभाग सह प्रशिक्षण संयोजक ओमप्रकाश शामिल हुए। इसी तरह पूरब भाग की मातृ शक्ति संयोजिका शशि, मातृ शक्ति की प्रशिक्षण संयोजिका प्रियंका पाल, मातृ शक्ति की पूरब भाग से उत्पाद संयोजिका रेनू रावत, पूरब भाग के प्रशिक्षण संयोजक अनूप पांडे जी, भाग के गौ कथा संयोजक अतुल, भाग के पंचगव्य से मनुष्य चिकित्सा संयोजक डॉक्टर एसबी शर्मा, छत पर बागवानी संयोजक अमित, गोमती नगर संयोजक प्रफुल्ल चतुर्वेदी, वीर सावरकर नगर के संयोजक अवध बिहारी, अंबेडकर नगर के संयोजक ओमप्रकाश, गुरु गोविंद सिंह नगर के संयोजक विष्णु भट्ट, पटेल नगर के संयोजक जे पी रॉय और बस्ती के कार्यकर्ता सहित कुल 27 लोग शामिल हुए।

भाग संयोजक शौनक को डेंगू हो जाने के कारण वर्तमान में नोवा फोर्ड अस्पताल पत्रकारपुरम में उनके एडमिट होने के कारण वह उपस्थितनहीं हो सके। यह जानकारी विभाग के सह संयोजक (गौ सेवा गतिविधि) पवन ने दी।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें