
- तेज आवाज और ऊँचाई पर डीजे लगाने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई
Maharajganj : बृजमनगंज थाना परिसर में सोमवार की शाम आगामी त्योहारों दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और अन्य पर्वों को देखते हुए डीजे संचालकों के साथ थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह की देखरेख में बैठक हुई। बैठक में थानाध्यक्ष ने डीजे संचालकों को प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि तेज आवाज में डीजे बजाना पूर्णतः प्रतिबंधित है, क्योंकि यह आम जनता को परेशान करता है और विवादों का कारण बन सकता है। सुरक्षा कारणों से ऊँचाई पर डीजे लगाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। त्योहार और जुलूस के दौरान डीजे बुक करने पर आयोजकों और संचालकों को पहले रास्ते का निरीक्षण करना होगा। गाड़ियों की साइड में डीजे लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीजे बुक करने के लिए उपजिलाधिकारी से अनुमति अनिवार्य होगी।
बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक तारकेश्वर वर्मा, अमित राय समेत डीजे संचालक और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें: Sitapur : नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया
परेशान न हों, इलाज में मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री