
- पंजाब के लिए भेजी एक ट्रक राहत सामग्री
Lucknow : उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनावों को पार्टी मजबूती से लड़ेगी। प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को पंचायत चुनावों के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसके साथ अक्टूबर माह में पूरे प्रदेश में पार्टी के कई कार्यक्रम आयोजित होंगे जिससे पार्टी को जनाधार बढ़ाने में मजबूती मिलेगी। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष डा.रामाशीष राय ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय लोकदल प्रदेश अध्यक्ष डॉ.रामाशीष राय ने बताया कि पार्टी ने संगठन को मजबूत करने एवं आगामी पंचायत चुनाव तथा 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम तय किए हैं। 30 सितम्बर को प्रदेश के सभी 75 जिलों में बैठक होगी जिसमें प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। 31 अक्टूबर को सभी जिलों में संगठन की बैठक होगी तथा सरदार पटेल जयंती को एकता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह का कार्यक्रम रहेगा। इस दौरान उत्तर प्रदेश में 7 बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। 31 अक्टूबर को बस्ती में आयोजित सरदार पटेल जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे।
पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए सभी जिलाध्यक्षों को 5 सदस्यीय समिति गठित कर शीघ्र ही प्रदेश मुख्यालय भेजने के निर्देश दिए गए हैं। 31 अक्टूबर तक राष्ट्रीय लोकदल के सभी प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सम्मेलन संपन्न कर लेंगे जिससे पार्टी कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि राष्ट्रीय लोकदल आपदा की घड़ी में सदैव जनता के साथ खड़ा रहा है।
इसी क्रम में पंजाब में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए लखनऊ से राहत सामग्री भेजने का कार्य आज किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी मयंक त्रिवेदी ने बताया कि यह राहत सामग्री राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के सहयोग से एकत्र की गई है।
ये भी पढ़ें: Sitapur : नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ने एमआरएफ सेंटर का निरीक्षण किया
परेशान न हों, इलाज में मदद करेगी सरकार : मुख्यमंत्री