भारत की पहली ब्रज भाषा फिल्म ‘इन सर्च ऑफ द स्काई’ ने TIFF 2025 में जीता NETPAC अवॉर्ड

भारत ने 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (TIFF) में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। महाकुंभ में आंशिक रूप से फिल्माई गई ब्रज भाषा की स्वतंत्र फिल्म ‘इन सर्च ऑफ द स्काई’ ने प्रतिष्ठित NETPAC पुरस्कार जीता है। यह सम्मान एशिया-प्रशांत क्षेत्र से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म को दिया जाता है।

निर्देशक जितांक सिंह गुर्जर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर इस ऐतिहासिक उपलब्धि की घोषणा की और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा –
“हमने इतिहास रच दिया। ‘इन सर्च ऑफ द स्काई’ ने 50वें टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में NETPAC पुरस्कार जीता है। यह जीत हमारी पूरी टीम की कड़ी मेहनत का परिणाम है। सभी कलाकारों, क्रू और सहयोगियों का धन्यवाद, जिन्होंने इस सपने को साकार किया।”

https://twitter.com/TIFF_NET/status/1967236309195620796

फिल्म की कहानी

फिल्म में थिएटर कलाकार मेघना अग्रवाल, राघवेंद्र भदौरिया और निखिल एस यादव मुख्य भूमिकाओं में हैं। कहानी एक गरीब वृद्ध दंपति और उनके दिव्यांग बेटे की भावनात्मक यात्रा पर आधारित है, जो इलाज और मुक्ति की तलाश में महाकुंभ की तीर्थयात्रा पर निकलते हैं।

फिल्म का अधिकतर हिस्सा महाकुंभ मेले और मध्य प्रदेश के बरई गांव में शूट किया गया है। इसके निर्माता अर्पण राउत, आकाश्रित राहुल और भानुशाली नवीन शेट्टी हैं।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें