
उत्तरकाशी : यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आई एक महिला श्रद्धालु की यहां उपली खरादी में हार्ट अटेक से मौत हो गई है। यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले 28 श्रद्धालुओं की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।
बड़कोट अस्पताल के अनुसार अहिल्या नगर महाराष्ट्र निवासी लक्ष्मी रविंद्र मुले (48) पत्नी रविंद्र मुले यमुनोत्री धाम की यात्रा पर अपने परिजनों के संग आई थी। यहां उपली खरादी के एक होटल में सोमवार को उन्हें अचानक हार्ट अटेक आया, परिजनों ने उन्हें अपने निजी वाहन से बड़कोट अस्पताल ले गए लेकिन उससे पूर्व ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस थाना बड़कोट के अनुसार अभी तक यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आये 28 श्रधांलुओं की विभिन्न कारणों से मौत हाे चुकी है।