त्यौहारों में खलल डालने वाले बक्शे नहीं जाएंगे : घुघली थानाध्यक्ष

भास्कर ब्यूरो

Ghughli, Maharajganj : दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व को भाईचारे एवं शांतिपूर्ण माहौल में मनाएं। किसी भी दशा में अशांति एवं विवाद की स्थिति उत्पन्न न हो सके। इसका ख्याल सभी को रखना होगा। त्योहारों में खलल डालने वाले बक्शे नहीं जाएंगे।

यह बातें घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने कही। वह रविवार को घुघली थाना पर दुर्गा पूजा एवं दशहरा त्योहारों के लेकर आयोजित शांति समिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि त्योहारों को आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाना चाहिए। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते स्थिति बिगड़ने से रोका जा सके।

पुलिस आमजन के साथ सदैव खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी को कानून को हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। दुर्गा प्रतिमाओं को रखने में एवं पूजा पाठ करने में दूसरे समुदायों के लोगों के लिए समस्या न बने। इस मामले में दुर्गा समितियों के लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। दुर्गा पूजा को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों को भी सकारात्मक रवैया अपनाना चाहिए। विशेष परिस्थितियों में पुलिस को अवगत कराना जरूरी है। ताकि समय से समस्या समाधान हो सके। उन्होंने कहा कि कोई अराजक तत्व सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना होगा।

इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंह, राजाराम गुप्ता, रामाज्ञा सिंह, ज्वाला चौधरी, सोनू जायसवाल, घुघली पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार गिरी, जखीरा पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र जैन सहित क्षेत्र के दुर्गा पूजा समितियों के लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें