
- हालत खतरे से बाहर
Prayagraj : प्रतियोगी छात्र ने लड़की बनने की चाहत में अपना प्राइवेट पार्ट काटने वाले छात्र की शनिवार को प्लास्टिक सर्जरी विभाग में ऑपरेशन किया गया। इस दौरान क्षतिग्रस्त हिस्से को ठीक किया गया। वहीं किशोर अब पूरी तरह से खतरे के बाहर है, लेकिन उसके मन में जेंडर बदलने को लेकर क्या विचार चल रहा है, इसको लेकर मनोरोग विभाग की तरफ काउंसलिंग की जाएगी। जेंडर बदलने की चाहत में खुद को इतनी बड़ी हानि पहुंचाने के बारे में कोई सपने में भी नहीं सोच सकता है, लेकिन इस किशोर ने सारी हदें पार कर दी हैं।
जिसको लेकर अब चिकित्सक भी फूंक-फूंक कर अपना हर एक कदम आगे बढ़ा रहे हैं। शुक्रवार को स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय के सर्जरी विभाग से यह मामला प्लास्टिक सर्जरी विभाग के लिए रेफर कर दिया गया था। जहां पर विभागाध्यक्ष मोहित जैन ने शनिवार को प्राइवेट पार्ट के चोटिल हिस्से की सर्जरी करके किशोर का सबसे पहले जीवन सुरक्षित किया। यह ऑपरेशन दो घंटे तक चला।
जिसमें लड़के के जांघ से मांस लेकर घाव को भरने का काम किया गया। इस ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग और घाव वाली जगह पर इन्फेक्शन का खतरा समाप्त हो चुका है, लेकिन अब किशोर को कौन से जेंडर में अपना आगे का जीवन बिताना है, यह उसे ही तय करना है। इसके लिए बकायदा मनोरोग विभाग की तरफ से किशोर की कई चरणों में काउंसलिंग होगी। जिसके बाद ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी। किशोर की काउंसलिंग करीब 15 दिनों तक चलेगी।
प्राइवेट पार्ट में जहां घाव थे, वहां प्लास्टिक सर्जरी करके किशोर के जीवन को सुरक्षित किया गया। इस सर्जरी के बाद रक्तस्राव व इन्फेक्शन का खतरा कम हो गया है। अब आगे किशोर को कौन से जेंडर में आगे का जीवन व्यतीत करना है, इसके लिए काउंसलिंग की जाएगी। जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। – डॉ. मोहित जैन, विभागाध्यक्ष, प्लास्टिक सर्जरी विभाग, मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज।
लड़की बनने की चाहत में खुद के निजी अंग को काटने के बाद अब दर्द से कराह रहे छात्र का कहना है कि मुझे लड़का ही रहने दो। मुझे लड़की नहीं बनना है। शनिवार को प्लास्टिक सर्जरी के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि अब किशोर आगे का जीवन सामान्य रूप से जी सकेगा।