
Bahraich : आम आदमी पार्टी ने रविवार को हर घर संपर्क अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। जिला पदाधिकारियों का स्वागत बैज और पार्टी पट्टिका देकर किया गया। जिलाध्यक्ष फिरोज़ हैदर ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं में है, और घर-घर संपर्क से पार्टी मजबूत होगी। संगठन प्रभारी अनुज पाठक ने कार्यकर्ताओं से इसे मिशन की तरह लेने की अपील की। बौद्ध प्रांत महासचिव रजत चौरसिया और श्रावस्ती प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने भी जनता से जुड़ाव और संगठन विस्तार पर जोर दिया। बैठक में नगर अध्यक्ष रिजवान मलिक, सचिव भीष्म त्रिपाठी, सभासद और दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे और पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएँगे।
ये भी पढ़ें: Ghaziabad : पुलिस की मुठभेड़ में चार बदमाश घायल
Barabanki : अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दंपति गंभीर रूप से घायल