Ghazipur : पुलिस मुठभेड़ में दो गौ-तस्कर गोली लगने से घायल

Ghazipur : थाना जंगीपुर एवं बिरनो पुलिस ने 14 सितंबर को भवरहा मोड़ के पास मुठभेड़ में दो गौ-तस्कर गोली लगने से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया। उनके कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस के खोखे, दो जिंदा कारतूस तथा पिकअप पर लदे चार गौवंश बरामद किए गए।

पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिरनो थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ रात में नसरतपुर में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार से एक पिकअप मरदह से जंगीपुर की ओर आ रही थी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पिकअप सवार तेजी से भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और थानाध्यक्ष बिरनो ने थानाध्यक्ष जंगीपुर को सूचना दी कि एक पिकअप तेजी से भाग रही है। दोनों थानों की पुलिस ने पिकअप सवारों को घेरना शुरू कर दिया।

भवरहा मोड़ के पास खुद को घिरा देख पिकअप सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। गोली दोनों बदमाशों के पैरों में लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए सीएचसी बिरनो भेजा, जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश फरार हो गया।

पुलिस की पूछताछ में दोनों ने अपना नाम करीमुद्दीनपुर गांव निवासी संतोष राजभर तथा दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जमसड़ा निवासी सोनू यादव बताया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए दोनों गौ-तस्करों पर 16 मुकदमे दर्ज हैं।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad : पुलिस की मुठभेड़ में चार बदमाश घायल

Barabanki : अनियंत्रित ट्रक घर में घुसा, दंपति गंभीर रूप से घायल

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें