सीतापुर में अधीक्षण अभियंता ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण, दिए बचाव कार्य तेज करने के निर्देश

सीतापुर। बीते शनिवार को सिंचाई कार्य मंडल सीतापुर के अधीक्षण अभियंता नीलेश कुमार जैन ने बाढ़ प्रभावित गांव लखनीपुर का दौरा किया। उन्होंने वहां चल रहे बचाव कार्यों का जायजा लिया और कर्मचारियों को कटाव रोकने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान, अधिशासी अभियंता विशाल पोरवाल ने बताया कि शारदा नदी का जलस्तर 134.30 मीटर है, जो खतरे के निशान से 19 सेमी नीचे है। वहीं, घाघरा नदी का जलस्तर 135.20 मीटर है, जो खतरे के निशान से 158 सेमी नीचे है।

उन्होंने बताया कि लखनीपुर गांव में कटाव को रोकने के लिए नायलॉन क्रेट, गेबियान रोप केस, और बम्बू क्रेट का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनमें आर.बी.एम. से भरे ई.सी. बैग रखकर नदी के किनारे फ्लड फाइटिंग का काम हो रहा है, जिससे गांव में कटाव रुक गया है और आबादी सुरक्षित है।
​सिंचाई विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार शारदा नदी के किनारे बसे गांवों का दौरा कर रहे हैं। वे ग्रामीणों से मिलकर उन्हें जलस्तर की जानकारी दे रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : बेटे के शादी कार्ड बाटकर लौट रहे दो सगे भाईयों की गोली मारकर हत्या, बदमाशों को ढूंढ रहीं पुलिस की 7 टीमें लगी

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें