
जौनपुर। जनपद देर रात उस वक्त हड़कप मच गया, जब बाइक सवार दो सगे भाइयों को गोलियों से भून देने की सूचना मिली। घटना की जानकारी होते ही मुंगरा बादशाहपुर थाने की पुलिस माैके पर पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
बता दे कि मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के रामनगर में शनिवार की देर रात बाइक सवार दो सगे भाइयों की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दिया। दोनों भाई मुंगरा बादशाहपुर से अपने घर जा रहे थे। बताया जा रहा है की कई राउंड गोली चलाई गई है।मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मझगांवा गांव निवासी शाहजहां (60) और उनके छोटे भाई जहांगीर (45) व्यापारी हैं। दोनों सगे भाई बाइक से मुंगरा बादशाहपुर आए थे। जहां से वह देर रात अपने घर जा रहे थे। रात करीब दस बजे रास्ते में रामनगर के पास पहुंचे थे कि पहले से ही घात लगाए बाइक सवार बदमाश उनपर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगे।

घटना के बाद जुटे ग्रामीणों के मुताबिक शाहजहां की मौके पर ही मौत हो गई। जहांगीर की हालत नाजुक थी। सूचना पर पहुंची पुलिस आननफानन में घायल को ग्रामीणों की मदद से अस्पताल ले गई। जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में मौत हो गई। इधर वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से बदमाश भाग निकले।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि रात करीब 8:30 बजे मुंगरा बादशाहपुर पुलिस को सूचना मिली कि मझगवां रामनगर के पास शाहजहां व उनके भाई को अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मार दिया। घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के शवों क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की 7 टीमें में लगाई गई है।
यह भी पढ़े : सीतापुर में बिजली चोरी रोकने गए अधिकारियों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, तीन लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज