Sultanpur : राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन, 50 हजार मामलों के निपटारे की उम्मीद

Sultanpur : जिले में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सिविल मामले, सड़क दुर्घटना से जुड़े मामले, पारिवारिक विवाद और आपराधिक मामलों का निस्तारण किया गया।

लोक अदालत का उद्देश्य जनता को सस्ता, सरल और त्वरित न्याय उपलब्ध कराना है। इसमें न केवल लोगों का समय बचता है बल्कि आर्थिक बोझ से भी राहत मिलती है।

पिछली बार आयोजित लोक अदालत में कुल 46,049 मामलों का निपटारा किया गया था। इस बार न्यायालय प्रशासन ने लगभग 50 हजार मामलों के निस्तारण का लक्ष्य निर्धारित किया है। अधिकारियों का कहना है कि लोक अदालत के जरिए अधिक से अधिक मामलों को सुलझाने की कोशिश की जा रही है ताकि लोगों को शीघ्र न्याय मिल सके।

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें