Jalaun: पुलिस अधीक्षक ने साइबर थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया

Jalaun : जिले में कानून-व्यवस्था और साइबर सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जालौन पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार ने शुक्रवार को साइबर थाना का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेख, सीसीटीवी कैमरे, साइबर हेल्प डेस्क और अन्य व्यवस्थाओं की समग्र समीक्षा की गई।

पुलिस अधीक्षक ने थाने की साफ-सफाई, कार्यालय की सुव्यवस्था और रिकॉर्ड प्रबंधन पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने समन्वय पोर्टल और कर्मचारियों के प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी प्राप्त की और अभिलेखों में की गई प्रविष्टियों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. कुमार ने स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी अभिलेख और मामले समयबद्ध एवं व्यवस्थित तरीके से दर्ज किए जाएँ, ताकि जांच प्रक्रिया और मामलों का निस्तारण तेजी से किया जा सके।

इस अवसर पर साइबर थाना के प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार मौर्या, सब इंस्पेक्टर आरिफ खान, सब इंस्पेक्टर ज्ञानेन्द्र सहित समस्त स्टाफ उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता को त्वरित और प्रभावी सेवाएं प्रदान करने के लिए सभी प्रक्रियाओं में सुधार सुनिश्चित किया जाए और साइबर अपराधों के मामलों में सक्रियता बनाए रखी जाए।

इस निरीक्षण से साइबर थाना में कार्यशैली और सेवाओं में सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने की उम्मीद जताई जा रही है।

ये भी पढ़ें: Ghaziabad : एसीपी ने एनआर गार्डन में संभ्रांत लोगों के साथ की मीटिंग

Basti : गांवों में चोरों का खौफ, लाठी-डंडा लेकर रात भर दे रहे पहरा

खबरें और भी हैं...

अपना शहर चुनें