
Bihar : बिहार के किशनगंज जिले से एक शर्मनाक और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक नवविवाहिता के साथ सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। यह घटना 9 सितंबर की शाम की है, जब महिला अपने नाबालिग भतीजे के साथ आदिवासी मेले से लौट रही थी। रास्ते में ही बदमाशों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की शुरुआत की, और जब उसके भतीजे ने इसका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसके साथ मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया।
पीड़िता की शिकायत के मुताबिक, वह गलगलिया थाना क्षेत्र की निवासी है। जब वह अपने भतीजे के साथ मेले से घर लौट रही थी, तभी कुछ बदमाशों ने रास्ते में उसकी हरकतें शुरू कर दीं। भतीजे ने उनका विरोध किया, तो बदमाशों ने उसकी पिटाई की और उससे छीन लिया। भतीजा तुरंत भागकर घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी।
उसके बाद, सभी बदमाश महिला को चाय बगान में ले गए। वहां, उन्होंने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। जब महिला बेहोश हो गई तो बदमाश उसके गहने लेकर फरार हो गए। अगले दिन, महिला बेहोशी की हालत में मिली। उसके बाद उसका उपचार कराया गया।
शिकायत मिलने के बाद, पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर, पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज किया और छानबीन शुरू की। जांच के बाद, पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि महिला ने चिल्लाना शुरू कर दिया था, इसलिए उन्होंने उसका मुंह कपड़े से बाध दिया। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि महिला बेहोश हो जाएगी।
यह भी पढ़े : नेपाल की नई पीएम सुशीला कार्की की लव स्टोरी किसी फिल्म से कम नहीं, पति ने हाईजैक कर लिया था प्लेन